बाइक से पूरे धुर्वा का चक्कर लगाकर लोगों को राजभवन चलने के लिए करेगी आग्रह
टीम एबीएन, रांची। एचईसी बचाओ मजदूर संघर्ष समिति द्वारा आयोजित राजभवन मार्च के समर्थन में इंडिया गठबंधन के साथियों ने 14 सितंबर की पूर्व संध्या 13 सितंबर को संध्या 3 बजे धुर्वा बस स्टैंड में एक नुक्कड़ सभा करेगी।
साथ ही पूरे धुर्वा क्षेत्र में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर लोगों को राजभवन चलने का आग्रह किया जायेगा। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार एक साजिश के तहत कारखाने को बंद करना चाहती है।
यहां कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 18 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। इन तमाम मुद्दों को लेकर यह धरना प्रदर्शन राजभवन के समक्ष मजदूर संगठन और इंडिया गठबंधन के लोग सामूहिक रूप से कर रहे हैं। यह जानकारी रांची जिला राजद के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो और कांग्रेस के धुर्वा प्रखंड के अध्यक्ष रंजन यादव ने दी है।