- सीएम करीब 11,850 युवाओं को सौंपेंगे ऑफर लेटर
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की ओर से विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में आज रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम हेमंत सोरेन होंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की मंत्री बेबी देवी भी शामिल होंगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ 11 सितंबर की दोपहर 1 बजे होगा। जहां सीएम करीब 11,850 युवाओं को ऑफर लेटर सौंपेंगे।