टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय पदाधिकारियों ने रविवार को निवर्तमान पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव से मिलकर उन्हें बुके देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा और हम सब इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने भी कहा कि कोडरमा के पब्लिक का भरपूर सकारात्मक सहयोग मिला। यहां के लोगों का सहयोगात्मक रवैया बहुत ही अच्छा है।