टीम एबीएन, कोडरमा। जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं प्रेरणा से क्षुल्लक श्री 105 श्रुतसागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री सोहम सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में श्री दिगंबर जैन समाज कोडरमा के अंतर्गत चलने वाली श्री दिगंबराचार्य विद्यासागर पाठशाला के बच्चों के द्वारा चंदन षष्ठी व्रत धारण कर 8 वर्ष से 10 वर्ष तक के लगभग 15 बच्चों ने निर्जला एकदिवसीय उपवास किया।
उन सभी बच्चों का श्री दिगंबर जैन समाज के पूर्व मंत्री जयकुमार-त्रिशला देवी जैन गंगवाल ने संध्या में णमोकार चालीसा कार्यक्रम के मध्य में सभी बच्चों का माला-मुकुट पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मनीष नेहा जैन गंगवाल ने सभी बच्चों को उत्कृष्ट तपस्या करने पर सबको उपहार दिया।
इस अवसर पर कोडरमा में विराजित णमोकार चालीसा वाले बाबा पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है। धर्म को आगे बढ़ाने वाले है। अभी से जो धर्म की मर्म को समझ कर अपने जीवन मे त्याग तपस्या करता है उसके जीवन मे हमेशा खुशियां बरसती है।
आज एक दिन का निर्जल उपवास कर रहा है वो आगे जाकर दसलक्षण जैसे महापर्व को भी धारण कर अपने जीवन को धर्म मार्ग पर लगाएगा। यहां के बच्चों में धर्म की भावना बहुत है। धर्म के सभी कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है। साथ ही इन बच्चों पाठशाला में को पढ़ाने वाली सभी शिक्षिका को भी मुनि श्री ने मंगल आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर समाज के मंत्री ललित सेठी, चतुर्मास संयोजक नरेंद्र झांझरी, राज छाबड़ा, राजीव छाबड़ा, पाठशाला परिवार से नीलम सेठी, जूली लुहारिया, कल्पना सेठी के अलावा पाठशाला परिवार के अन्य सभी शिक्षिकाएं और सदस्य उपस्थित थे। धन्यवाद पाठशाला की संयोजिका सुनीता सेठी ने किया। यह जानकारी प्रचार- प्रसार मंत्री राजकुमार अजमेरा ने दी।