Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अघोर पथ नागरिक मंच ने करवाया ब्लिचिंग पाउडर और सैनीटाईजर का छिड़काव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अघोर पथ नागरिक मंच ने करवाया ब्लिचिंग पाउडर और सैनीटाईजर का छिड़काव
विज्ञापन
  • डेंगू और चिकनगुनिया के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया

टीम एबीएन, रांची। रांची सहर मे डेंगू और चिकनगुनिया के फैलते प्रकोप के रोक थाम के लिए आज दिनाकं 10 सितंबर दिन रविवार को अघोर पथ नागरिक मंच, (रांची बड़ा तालाब पश्चिम) ने मुहल्ले वासियों के बीच जनजागरूकता अभियान चलाया गया एवं रांची नगर निगम के माध्यम से ब्लिचिंग पाउडर के साथ सैनीटाईजर का छिड़काव करवाया गया।

जैसा कि सभी जानते हैं की ये दोनो रोग मच्छर से फैलते है और मच्छर के लार्वा ज्यादातर जमे हुवे पानी एवं गंदगी मे पनपते हैं। इस बाबत अघोर पथ मुहल्ले वासियों ने अपने मुहल्ले की सफाई की जिम्मेवारी ली और रांची नगर निगम के मदद से अपने समाज की सफाई का प्रण लिया। अब लोग रोड मे अपने घर का कूड़ा कचरा नही फेकेंगे बल्कि रोज सुबह नगर निगम के वाहन मे दे दिया करेंगे। दुकानदारों से भी मुहल्ले के सफाई मे सहयोग करने की अपील की गयी।

मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए समय समय से ब्लिचिंग पाउडर का  छिड़काव तथा रांची नगर निगम द्वारा फोगिंग के माध्यम से मच्छरों के खात्मे की भी मांग रखी गयी। साथ ही कुछ जगहों पे नाली जाम है जिनकी सफाई की भी मांग रखी गयी। मुहल्ले वासी अपने समाज मे सफाई के लिए रांची नगर निगम से बेहतर सेवा की आशा रखते हैं जिसमें सभी का पूर्ण सहयोग रहेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,267