कारणों की छानबीन में जुटी पुलिस
टीम एबीएन, रांची। पूरी दुनिया में 10 सितंबर को आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंसन डे मनाया जाता है, लेकिन आज के दिन ही रांची में एक महिला ने सुसाइड कर लिया।
रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 49 वर्षीय महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला उसी अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर अपने पति और बच्चे के साथ रहा करती थी।
बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड स्थित स्काई डेल अपार्टमेंट में रहने वाले चन्द्रेश्वर प्रसाद की पत्नी मधुबाला ने रविवार की सुबह आत्महत्या कर ली। 49 वर्षीय मधुबाला अपार्टमेंट के चौथे माले स्थित फ्लैट में अपने पति और 10 वर्षीय बच्चे के साथ रहती थी।
मामले को लेकर महिला के पति चन्द्रेश्वर प्रसाद ने बताया कि रविवार की सुबह उनकी पत्नी कब घर से बाहर निकल गयी, यह उन्हें पता ही नहीं चला। अपार्टमेंट के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी पत्नी खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई है। मौके पर जब वे भागे-भागे पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी मृत पड़ी हुई है।
मामले की जानकारी मिलने बाद बरियातू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि मधुबाला सुबह के समय छत पर थी और फिर अचानक नीचे कूद गयी, जिससे उनकी मौत हो गयी।