झारखंड
बिनोद विश्वकर्मा बने ई रिक्शा एसोसिएशन के जिला संरक्षक
ABN Bureau
•
05 Dec, 2021
•
5 मिनट में पढ़ें
3 Views
विज्ञापन
कोडरमा। सरकारी बस डिपो के मैदान में ई-रिक्शा कोडरमा जिला एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कोडरमा जिला एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनय शांडिल्य ने की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित नाम की घोषणा होना तय समझा जाता है। जहां जिला संरक्षक के रूप में बिनोद विश्वकर्मा एवं जिला महामंत्री पंचम महतो, अमित भट्टाचार्य को बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष - के रुप में नाम की घोषणा सुरेन्द्र प्रसाद मोदी, गुरुनन्दन वर्मा, मंत्री के रूप में - सहदेव शर्मा, मनोज कुमार, अर्जुन प्रसाद वर्णवाल तथा
कोषाध्यक्ष- रामजी मोदी एवं जिला मिडिया प्रभारी प्रभाकर पाण्डेय, सुनील माली, संतोष पाण्डेय को बनाया गया। कार्यालय मंत्री के रुप में विकास कुमार के नाम की घोषणा श्री शांडिल्य के द्वारा की गई।सभी चयनित
ई -रिक्शा जिला पदाधिकारीयों ने अपने अपने दायित्वों के प्रति सच्ची निष्ठा प्रदान करते हुए जिला अध्यक्ष विनय शांडिल्य के प्रति, आभार जताया !और एसोशिएशन के प्रति मजबूती बल प्रदान करने की बात कही वहीं सभी ई -रिकशा चालकों भाईयों ने एकजुटता बनाए रखने के लिए हर महिने के अंतिम तारीख पर सभी जिला पदाधिकारीयों की बैठक करने की बात कही व सुझाव प्रदान किया। जहां संचालन जिला महामंत्री पंचम महतो ने किया। वहीं बैठक में उपस्थित सैकड़ों ई - रिक्शा समर्थकों ने भारत माता की जय वन्दे मातरम का जोरदार नारेबाजी किया!प्रदीप साव, लक्ष्मण दास,सगीर अंसारी, सुलेमान अली, दिलिप कुमार वर्मा,कारू यादव, उमेश पंडित नन्दलाल पासवान,छोटन पंडित, रंजीत सिन्हा,राम जी वर्मा, महेंद्र यादव, अर्जुन कुमार,कौशल कुमार, आनन्द कुमार,पंकज कुमार, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश कुमार,सचिन कुमार,रौशन पंडित, सन्नी कुमार,अनुज कुमार दास,संजय कुमार शशी कुमार, संजय कुमार राम कुमार, नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता अजीत चंद्रवंशी इत्यादि सैकड़ों ई-रिकशा समर्थक उपस्थित हुए। वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अमित भट्टाचार्य ने किया।
विज्ञापन