Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

यतिराज डीएसपीएस पब्लिक स्कूल में मना साक्षरता दिवस सह शिक्षक दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यतिराज डीएसपीएस पब्लिक स्कूल में मना साक्षरता दिवस सह शिक्षक दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को साक्षरता दिवस सह शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएस कॉलेज के पूर्व प्रार्याय परमानंद अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी बलबीर देव और शिक्षाविद विनोद पाठक उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का उद्घाटन आगत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी विवेकानंद का मूर्ति पर एवं डॉ राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर  किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि परमानंद अग्रवाल  ने कहा कि समाज के निर्माण में गुरु के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। 

समाज के निर्माण और संचालन में गुरु का स्थान सर्वोत्तम होता है। बलवीर देव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अच्छे शिक्षा के लिए अच्छे गुरु की आवश्यकता पर बल दिया। संस्कार के बारे में बतलाया कार्यक्रम में विधार्थियों ने विविध रंगारंग कार्यक्रमों प्रस्तुत किया। 

मौके पर विद्यालय के निदेशक बीके बालनजिन्नप्पा, विनोद पाठक, सुधा मिश्रा, पुण्या टोप्पो, असरीता खलाखो, साराजहां, कनिष्का साहू, रोमा अयमान, ज्योतश्ना मित्तल, निर्मला साहू, जीवन माडु, चंदूगेश्वर पुस्कर, निकेत कुमार, मनिषा कुमारी, साजी सिंह, नूरजहां के अलावे सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 55,989