Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : गोद भराई पोषण जागरूकता सह इंद्रधनुष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : गोद भराई पोषण जागरूकता सह इंद्रधनुष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा में बाल विकास परियोजना कार्यालय  में गोद भराई कार्यक्रम सह इंद्र धनुष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन कर गभर्वती माताओं एवं सेविका को पोषक आहार एवं टीकाकरण की जानकारी दी गयी।

लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय कक्ष में शनिवार को गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं सेविकाओं को इंद्र धनुष योजना के तहत जगरुक्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर गर्भवती माताओं को पोषक आहार एवं शरीर पर विशेष ध्यान रखने की जानकारी दी गयी। 

कार्यक्रम के दौरान अंचलाधिकारी सह सीडीपीओ विजय कुमार ने सेविकाओं को कार्य के प्रति सजग रहने तथा योजना का लाभ गांव मुहल्ला के अंतिम महिलाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया। 

चिकित्सा प्रभारी दिव्या निशि ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 सितंबर से इंद्र धनुष जगरुक्ता कार्यक्रम चलाया जाना है जिसको लेकर सेविकाओं को जगरुक एवं जानकारी पूर्व में होना अनिवार्य है। बताते हुए इंद्र धनुष योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही जो महिला टीकाकरण से वंचित हो गई है। और खासकर गर्भवती माताओं को विशेष ध्यान देने की बात बतायी गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 68,768