Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 406
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राजभवन के सामने शिक्षकों का बेमियादी धरना शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राजभवन के सामने शिक्षकों का बेमियादी धरना शुरू
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे शिक्षक, कहा - सरकार पर नहीं है भरोसा

टीम एबीएन, रांची। विगत 22 अगस्त से राजधानी रांची के राजभवन के समीप टेट सफल सहायक अध्यापक अनिश्चितकालीन धरना पर अपनी एक सूत्री वेतनमान की मांग को लेकर बैठे हुए हैं। झारखंड सरकार में रहे विधायकों ने धरना स्थल पर आकर उनसे बात भी की थी और सरकार के समक्ष बात रखने का आश्वाशन दिया था। 

राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के द्वारा भी कैबिनेट के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था, लेकिन फिर भी ये धरने पर बैठे हुए हैं, क्योंकि इन्हें सरकार पर अब भरोसा ही नहीं रहा है।  

मुख्यमंत्री ने दिया था आश्वासन 

आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों का कहना है कि झारखंड के मुख्यमंत्री से हमारी बात हुई है और हमारे मांगों के प्रति आश्वासत देते हुए उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द हमारी मांगों पर बीच का रास्ता निकालते हुए इस समस्या का हल निकाला जाएगा, लेकिन अभी भी सरकार के तरफ से कोई भी प्रतिनिधी हमारे पास नहीं आया है। ऐसे में हम कैसे सरकार पर भरोसा कर लें कि वो हमारी मांगों को पूरा करेंगे।  

सरकार पर नहीं है भरोसा 

वहीं, धरने पर बैठी एक महिला शिक्षिका ने बताया कि हमारी मांगों पर पहल नहीं होने का कहीं ना कहीं एक कारण यह भी है कि सरकार और हमारे बीच कहीं ना कहीं कुछ दूरियां हो जा रही है। जिस कारण हमारी मांगों के प्रति सकारात्मक पहल नहीं हो पा रहा है, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी। ये आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा।

विज्ञापन