टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 09.09.2023 दिन शनिवार को श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुतहा तलाब में प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार को भी भोग वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्रा ने भोग लगाया। भोग का वितरण भक्तों के बीच किया गया।
इसमें खिचड़ी, अचार, चिप्स आदि प्रमुख रूप से थे। कल दिनांक 10.09.2023 चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तलाब के प्रांगण में भूमि पूजन एवं दुर्गा पूजा वर्ष 2023 कमेटी विस्तार के साथ ही प्रसाद वितरण किया जायेगा।
मौके पर महासमिति के मुख्य अतिथि रांची विधायक सीपी सिंह, मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, संजीव कुमार साहू, विशाल कृष्णा, दिलीप गुप्ता, जयकांत चौधरी, संजय सिंह (लल्लू सिंह), राहुल सिंह, नमन भारतीय, राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, बिनोद महतो, सनी वर्मा, आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे। यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।