Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जमशेदपुर : डेंगू से शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था बेकाबू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : डेंगू से शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था बेकाबू
विज्ञापन
  • जमशेदपुर में डेंगू से हालात बेकाबू, इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर 2 लोगों का चल रहा इलाज

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। शहर में डेंगू बेकाबू हो गया है। एमजीएम में पिछले 15 दिनों से मरीज की संख्या बढ़ने के कारण बेड की कमी हो गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि इमरजेंसी में एक बेड पर दो-दो डेंगू मरीजों का इलाज हो रहा है। 

विधायक सरयू राय ने ऐसे मरीजों की फोटो मीडिया को जारी की है। भुइयांडीह निवासी संजूला देवी और उनके बेटे विवेक कुमार को डेंगू है। दोनों एमजीएम में भर्ती हैं। पहले दोनों को बेड नहीं मिला था।

इमरजेंसी के महिला वार्ड में एक बेड खाली हुआ तो उसमें संजूला देवी को भर्ती कराया गया, लेकिन बेटे को बेड नहीं मिला तो आखिर में उसे भी मां के बेड में ही भर्ती कर दिया गया। यानी एक बेड पर डेंगू पीड़ित मां-बेटे का इलाज चल रहा है। 

वहीं, कुछ मरीज कुर्सी और फर्श पर इलाज करवा रहे हैं। प्रबंधन ने गंभीर मरीजों को भी इमरजेंसी में बेड उपलब्ध कराने में हाथ खड़े कर दिए हैं। बेड के लिए स्वास्थ्य मंत्री तक की पैरवी अस्पताल प्रबंधन के पास आ रही है। इमरजेंसी में 15 की जगह 55 बेड लगाये गये हैं। बरामदा, पोर्टिको, ह़ॉल में बेड लगाकर भर्ती किया जा रहा है। 

डेंगू के 3 नए मरीज मिले 

जिले में शुक्रवार को डेंगू के 3 नए मरीज मिले हैं। अबतक कुल 4142 संदिग्ध मरीजों की जांच में 608 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 279 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 12 आईसीयू व 267 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं।

विज्ञापन