Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रजरप्पा जा रही स्कॉर्पियो हजारीबाग में पलटी, चार की मौत; 3 गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रजरप्पा जा रही स्कॉर्पियो हजारीबाग में पलटी, चार की मौत; 3 गंभीर
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। बिहार के सीतामढ़ी से रजरप्पा जा रही स्कॉर्पियो शुक्रवार सुबह चरही घाटी के 14 माईल में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में वाहन चालक समेत चार लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन घायल हैं। 

स्कॉर्पियो सवार सभी लोग रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका मंदिर जा रहे थे। मृतकों में दो मुजफ्फरपुर, एक सीतामढ़ी और एक वैशाली के रहने वाले थे। सभी घायल सीतामढ़ी के महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्कॉर्पियो पर कुल सात लोग सवार थे। 

बताया जाता है कि सुबह 3:30 बजे 14 माइल के पास ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन लेफ्ट लेन से राइट की ओर चला गया और खाई में जा गिरा। 

वाहन की गति इतनी तेज थी कि खाई में गिरते ही उस पर सवार लोग शीशा तोड़ते हुए बोनट पर आ गये। खबर पाकर रांची से पहुंचे श्याम ने बताया कि दुर्घटना में मारे गये इंद्रजीत साह उनके बहनोई के भाई थे। इंद्रजीत का पैतृक घर वैशाली के थाना पातेपुर बदडीहा है। अभी वह सीतामढ़ी में रह रहे थे।

सभी लोग सीतामढ़ी के ओलीपुर से रजरप्पा के लिए चले थे। इधर, इस हादसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन