Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राजनीति : अब एचईसी के लिए आंदोलन करेगा "इंडिया"

राजनीति : अब एचईसी के लिए आंदोलन करेगा "इंडिया"
विज्ञापन
  • रांची : एचईसी को बचाने के लिए आंदोलन करेगा I.N.D.I.A, 14 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाजुटान

टीम एबीएन, रांची। एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) को बचाने को लेकर I.N.D.I.A (इंडिया) गठबंधन की बैठक रांची के बिहार क्लब में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मुस्ताक आलम की अध्यक्षता में हुई। इसमें तय किया गया कि एचईसी को लेकर बड़ी लड़ाई लड़ी जायेगी। 

इसकी शुरुआत 14 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाजुटान कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा और एचईसी को चालू करने की मांग की जायेगी। 21 सितंबर को संसद के विशेष सत्र में संसद भवन के समक्ष इंडिया गठबंधन के राज्य नेतृत्वकर्ता व मजदूर संगठनों के नेतागण जंतर-मंतर पर धरना देंगे और प्रधानमंत्री से इस कारखाना को बचाने की मांग करेंगे। 

बैठक में कांग्रेस, झामुमो, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), मार्क्सवादी को-ऑर्डिनेशन कमेटी, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अंबेडकर अधिकार मंच, साझा मंच आदि श्रमिक संगठनों के नेता सहित कई सामाजिक संगठनों के साथियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,946