Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : चलती कार में आग लगने से मची भगदड़

रांची : चलती कार में आग लगने से मची भगदड़
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के हरमू में एक चलती कार में आग लग गयी। गनीमत रही कि कार में बैठे लोग सभी लोग मौका रहते बाहर निकल गये। उनके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पानी से आग को बुझाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। 

फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले ही पूरी कार जलकर खाक हो गयी। जानकारी के अनुसार गाड़ी चलने के दौरान अचानक कार में आग लग गयी। जिसे देख कार में सवार सभी लोग किसी भी तरह बाहर निकले और अपनी जान बचायी। स्थानीय लोगों ने आग बूझाने की भरपूर कोशिश की मगर वह नाकाम रहे। कार में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,830