Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरकारी : शराब दुकान में बिक रही थी नकली शराब, तीन धराये

सरकारी : शराब दुकान में बिक रही थी नकली शराब, तीन धराये
विज्ञापन

टीम एबीएन, रामगढ़। रामगढ़ में सरकारी शराब दुकान में नकली शराब बिक्री का खुलासा हुआ है। एक्साइज विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में सरकारी शराब दुकान से नकली शराब बरामद की है। उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर ये कार्रवाई की गयी है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा रोलर चौक स्थित सरकारी शराब दुकान का है। 

एक्साइज विभाग की टीम ने शराब दुकान के तीनों सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। रामगढ़ उपायुक्त के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा रोलर चौक स्थित सरकारी शराब दुकान में छापेमारी कर स्टॉक का मिलान किया तो आबकारी विभाग की टीम दंग रह गयी।

टीम को सरकारी शराब दुकान में नकली शराब मिला। जिसके बाद आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर कांग्रेस कुमार ने दुकान के तीन सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में कई तरह के और भी मामले सामने आयें। हालांकि मास्टरमाइंड राजू को आबकारी विभाग की टीम नहीं पकड़ पायी।

आबकारी विभाग के दारोगा कांग्रेस कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अरगड्डा सरकारी शराब दुकान में नकली शराब की बिक्री की जा रही है है। इसे लेकर स्टॉक मिलान कर छापेमारी भी की गति, जहां से दो पेटी में 40 निब और 8 पीस हाफ के बोतल बरामद हुए। 

इस मामले में शराब दुकान के तीन सेल्समैन विक्की कुमार मेहता, सुजल सोनकर, जय कुमार को हिरासत में लिया गया है, जबकि नकली शराब की खेप पहुंचाने वाले राजू कुमार (कैथा) फरार बताया जा रहा है और इसे पकड़ने के लिए छापेमारी की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,700