Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर एम्स में जल्द शुरू हो जायेगी कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा

देवघर एम्स में जल्द शुरू हो जायेगी कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा
विज्ञापन

टीम एबीएन, देवघर। वर्ल्ड रिस्पॉन्सिबल सिटीजन ऑर्गेनाइजेशन व झारखंड ऑप्थेल्मोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया तथा शहर के वैद्यनाथ शंकर नेत्रालय में नेत्रदान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इसका उद्घाटन एम्स निदेशक डॉ सौरभ वार्ष्णेय, वैद्यनाथ शंकर नेत्रालय के एमडी डॉ एनडी मिश्रा, झारखंड आइएमए के उपाध्यक्ष डॉ आरएन प्रसाद, सीएस डॉ रंजन सिन्हा, आइएमए देवघर के अध्यक्ष डॉ डी तिवारी, डॉ सतीश ठाकुर व हनुमान कथावाचक प्रदीप भैया ने किया। 

एम्स निदेशक डॉ वार्ष्णेय ने कहा कि देवघर के लोगों में सामाजिक जागरुकता अधिक है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को एम्स से उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एम्स में कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध होगी।

वहीं डॉ एनडी मिश्रा ने नेत्रदान के बारे में समाज में फैले भ्रम को दूर किया तथा लोगों से नेत्रदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सीएस डॉ रंजन सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार भी नेत्रदान के लिए जरूरी प्रबंध करने जा रही है। 

डॉ डी तिवारी ने कहा कि मरने के बाद भी दुनिया की खूबसूरती को देखते रहना चाहते हैं, तो नेत्रदान कीजिये। मंच संचालन रामसेवक सिंह गुंजन व धन्यवाद ज्ञापन पवन टमकोरिया ने की। मौके पर एसडी मिश्रा, सुबोध झा, आलोक मल्लिक, विपिन मिश्रा, राकेश राय, कुमार रंजन आदि थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 26,706