Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता आरंभ प्रखंड स्तरीय मैच आज से व जिलास्तरीय 12 से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता आरंभ प्रखंड स्तरीय मैच आज से व जिलास्तरीय 12 से
विज्ञापन
कोडरमा। ग्रामीण खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए आयोजित है। इस प्रतियोगिता को पंचायत स्तर पर आयोजित करने के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है। इसमें मुखिया को अध्यक्ष तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, पंचायत सचिव, संबंधित प्रखंड का एक उत्कृष्ट खिलाड़ी, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य जो मुखिया द्वारा मनोनीत होंगे को सदस्य के रुप में शामिल किया गया है। खिलाड़ियों को जर्सी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस बारे में जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पंचायत स्तर पर यह प्रतियोगिता एक से चार दिसंबर तक हुई। जबकि प्रखंड स्तर पर 6 से 10 दिसंबर और जिला स्तर पर 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित होना है। जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता सीएच प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में होगी। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर से जिला स्तर तक के सभी मैच नॉकआउट होंगे। जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर एक जिलास्तीय फुटबॉल टीम का गठन किया जाएगा जो राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। टीम बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से गांवों में छिपी खेल प्रतिभा को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,714