Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जनता दो कदम बढ़ी है, हम चार कदम चलकर काम करेंगे : अखिलेश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जनता दो कदम बढ़ी है, हम चार कदम चलकर काम करेंगे : अखिलेश
विज्ञापन

डुमरी उपचुनाव : बेबी की जीत पर पुत्र अखिलेश ने कहा

टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। डुमरी विधानसभा सीट पर लगातार पांचवी बार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कब्जा जमा लिया है। इस बार भी यह जीत चार बार के विजेता जगरनाथ महतो के नाम रही। इस बार दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने जीत दर्ज की है।

बेबी ने एनडीए प्रत्याशी यशोदा को हराया है। इस जीत के बाद दिवंगत जगरनाथ महतो और बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो से ईटीवी भारत के संवाददाता अमरनाथ सिन्हा ने बात की। अखिलेश ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। 

उनके पिता द्वारा किये गये कार्यों पर जनता ने मुहर लगा दी है। कहा कि जनता इस बार दो कदम बढ़ी है। हम चार कदम बढ़कर काम करेंगे। कहा कि डुमरी का विकास रुकेगा नहीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,604