टीम एबीएन, रांची। श्री दुर्गा पूजा समिति, भूतहा तलाब के लिए इस वर्ष श्री दुर्गा पूजा समिति, भूतहा तालाब रांची के पंडाल भूमि पूजन का कार्यक्रम 10-09-2023 दिन रविवार को दिन के 11 बजे, श्री चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में होना तय हुआ है।
पंडाल भूमि पूजन के पश्चात भव्य दुर्गा पूजा आयोजन हेतु आम सभा दिन के 12:30 बजे, चैती दुर्गा मंदिर परिसर में बुलायी गयी है। श्री दुर्गा पूजा समिति मां भवानी के सभी भक्तों का आह्वान करती है। इस बैठक में अवश्य शामिल हों तथा पूजा के सफल आयोजन हेतु अपने विचार रखें।
बैठक के बाद मां को भोग लगा प्रसाद वितरण किया जायेगा। अधिक से अधिक संख्या में भाग ले और पुण्य के भागी बने ेयह जानकारी आयोजक संजय कुमार सिंह (लल्लू सिंह) एवं प्रवक्ता नमन भारतीय ने दिया।