Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शराब पीने के लिए 200 रुपये नहीं देने पर मोजाहिद को मारी गयी थी तीन गोली, भीड़ ने आरोपी का घर फूंका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शराब पीने के लिए 200 रुपये नहीं देने पर मोजाहिद को मारी गयी थी तीन गोली, भीड़ ने आरोपी का घर फूंका
विज्ञापन
एबीएन डेस्क, रांची। हिंदपीढ़ी के लाह फैक्ट्री रोड में अपराधियों ने मोजाहिद आलम की उसके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। वह लाह फैक्ट्री रोड में रहता था। घटना शनिवार रात नौ बजे की है। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी शाहीद लंगड़ा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी राजा फरार है। घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। आरोपी के भट्टी चौक स्थित घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद घर में आग लगा दी। इसमें शाहिद का घर पूरी तरह से जल गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। दमकल को बुलाया गया और आग बुझाई गयी। मौके पर तैनात पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। जानकारी के अनुसार मुजाहिद ने आरोपी राजा और उसके भाई शाहीद लंगड़ा को घर के पास से हटने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद राजा ने मुजाहिद को गोली मार दी। मुजाहिद को परिजन अंजुमन अस्पताल ले गये, जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने मृतक से शराब पीने के लिए 200 रुपये मांग रहे थे। पैसे नहीं देने पर उन्होंने गोली चला दी थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,604