महाराणा प्रताप चौक दुर्गा पूजा समिति गठित
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। दुर्गा पूजा को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए महाराणा प्रताप चौक दुर्गा पूजा समिति का गठन कर लिया गया है।
गठित कमेटी में राज कपूर सिंह को अध्यक्ष, पंकज सिंह को सचिव, अरविंद सिंह को महासचिव, सुधीर पांडेय को कोषाध्यक्ष, राजा यादव, ओम प्रकाश सिंह, गौतम चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष, सुरेश यादव, वसंत सिंह, अधिवक्ता राकेश सिन्हा को उपसचिव, राजू राणा को उपकोशाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
जबकि प्रमोद कुमार, चंदेश्वर तिवारी, महेश सिंह, कार्तिक राम, एसएन सिंह, संजीत कुमार, डॉ वीरेंद्र, डॉ अरुण कुमार और मनोज भदानी को संरक्षक के रूप में चुना गया है। जबकि राजेश सिंह, कृष्णा चौधरी, राजकुमार बोहरा, राजेश सिंह मेला मंत्री बनाये गये हैं।
राजू तिवारी पूजा एवं भोग इंचार्ज बनाये गये। जबकि राजू साव, शिवम सिंह, अंकित रंजन, दामोदर प्रसाद एवं अन्य को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है।