- छठ से पहले बिहार जाने वाली ट्रेनों की सीटेें फुल मुंबई दिल्ली जाने वाली ट्रेनें भी तेजी से हो रही बुकिंग
- न्यू गिरिडीह से रांची के लिए 12 को चलेगी कोडरमा हजारीबाग टाउन के रास्ते ट्रेन लोगों को पर्व त्योहार में मिलेगा लाभ
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। पर्व त्योहार को लेकर रेलवे एक सहारा बना रहता है। लाइफ के रूप में नई दिल्ली हावडा ग्रेड कोड सेक्शन जाना जाता है। कोडरमा धनबाद और गया की ओर चलने वाली और आने वाली ट्रेनों में तेजी से दीपावली से लेकर अन्य पर्व त्योहारों में सीटें फुल हो चुकी है।
कुछ सीटें खाली है, वे भी काफी तेजी से बढ़ रही है। कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली पटना-रांची वंदे भारत एवं इस माह की 12 तारीख से गिरिडीह से रांची के लिए भाया कोडरमा हजारीबाग टाउन के रास्ते इंटरसीटी बिहारवासियों के लिए विकल्प बनेगी।
इसमें अभी टिकटें खाली है। वंदे भारत मंगलवार को छोडकर सप्ताह में 6 दिन चल रही है। इधर नवंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत छठ पर्व से होगी। 17 नवंबर को नहाय-खाय के साथ आस्था का पर्व शुरू हो जायेगा। इसे लेकर लंबी दूरी की ट्रेनों में वापसी की भीड़ है, तो बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकट बुकिंग की रफ्तार तेज हो गयी है।
ट्रेनों में धड़ाधड़ हो रही बुकिंग
उत्तर बिहार की ट्रेनें अभी से ही फुल हो गयी हैं। बिहार के अन्य शहरों तक पहुंचने के लिए टिकट तेजी से बुक हो रही है। गंगा-दामोदर, गंगा-सतलज को छोड़ दूसरी ज्यादातर ट्रेनों की सीटें भर चुकी हैं। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, गुजरात और दक्षिण भारत से लौटने वाली ट्रेनों में या तो लंबी वेटिंग लिस्ट हैं या फिर नो रूम हो चुकी हैं।
धनबाद आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का हाल
14 नवंबर को भावनगर-आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग, थर्ड और सेकेंड एसी में नो रूम, 14 नवंबर को मुंबई मेल में वेटिंग लिस्ट 672 व 15 को 562, थर्ड एसी में 615 व 438, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस में 14 व 15 नवंबर को स्लीपर में वेटिंग, थर्ड एसी में आरएएसी, 14 नवंबर को सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस में स्लीपर में 652, सेकेंड एसी में 278 वेटिंग लिस्ट, तो थर्ड एसी में नो रूम, 16 नवंबर को हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस के स्लीपर में 378, थर्ड एसी में 275 वेटिंग लिस्ट, सेकेंड एसी में नो रूम, 14 से 16 नवंबर तक जोधपुर व अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में स्लीपर से सेकेंड एसी में वेटिंग है। इसी प्रकार अन्य ट्रेनों में भी तेजी से दुर्गा पूजा दीपावली छठ को लेकर ट्रेनों मे सीटे उपलब्ध नही है। कई यात्रियों के लिए तत्काल ही सहारा बन सकता है जबकि कई यात्री अपनी निजी वाहनों से परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए कोडरमा पहुंचेंगे।