Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा केंद्र का प्रथम वर्षगांठ नौ को

श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा केंद्र का प्रथम वर्षगांठ नौ को
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। स्व० सत्यनारायण नारसरिया तथा स्व० शारदा देवी नारसरिया की पुण्य स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वधान मे दूसरा अन्नपूर्णा सेवा केंद्र पहाड़ी रोड स्थित तिरुपति मंदिर के सामने श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा चलाया जा रहा है। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री ललित कुमार पोद्दार ने बताया है कि 9 सितंबर 2022 को इस अन्नपूर्णा सेवा केंद्र को आरंभ किया गया था। 9 सितंबर 2023 को इस सेवा के एक वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। 

इस पुनीत अवसर पर 9 सितंबर दिन रविवार को प्रातः 10:30 बजे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम मे अन्नपूर्णा सेवा के सभी सेवादारों को सम्मानित किया जायेगा। 

उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने देते हुए सभी से आग्रह किया है कि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पधारकर हम सबों का उत्साहवर्धन करें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,834