Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टेट पास शिक्षकों को मिला सीपी सिंह और लंबोदर महतो का साथ

टेट पास शिक्षकों को मिला सीपी सिंह और लंबोदर महतो का साथ
विज्ञापन

टेट पास पारा शिक्षकों का 17वें दिन भी आंदोलन जारी

टीम एबीएन, रांची। वेतनमान की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे टेट पास पारा शिक्षकों का आंदोलन 17वें दिन भी जारी रहा। सरकार की वादाखिलाफी से नाराज होकर धरना दे रहे पारा शिक्षकों से मिलने बीजेपी विधायक सीपी सिंह और आजसू विधायक लंबोदर महतो पहुंचे।

एनडीए के दोनों नेताओं ने पारा शिक्षकों को इस दौरान आश्वासनों की झड़ी भी लगाई और टेट पास पारा शिक्षकों के आंदोलन को जायज बताते हुए समर्थन भी देने की बात कही।

भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि टेट पास पारा शिक्षकों को वेतनमान देने के मुद्दे पर पिछली सरकार में काफी बात आगे बढ़ चुकी थी। मगर तब तक चुनाव आने की वजह से नहीं हो पाया और सरकार बदल गयी। जिन्होंने इन्हें आश्वासन देकर सत्ता पर बैठने का काम किया आज वही इन्हें भुला दिये हैं। 

आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि इनकी मांगों को सदन में पहले भी उठाया गया है और आगे भी सरकार पर दवाब बनाने का काम किया जायेगा। राजभवन के समक्ष टेट पास पारा शिक्षकों के अनिश्चितकालीन धरना के 17वें दिन पाकुड़ के शिक्षकों ने आंदोलन किया। प्रदेश संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रत्येक दिन अलग-अलग जिलों को धरना में शामिल होने की जिम्मेदारी दी गयी है। 

सरकार जब तक हमलोगों की मांग पूरा नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि 17 दिनों से आंदोलन चल रहा है, मगर सरकार के एक भी अधिकारी ने वार्ता के लिए पहल नहीं की है। भारी बारिश के बीच राज्य के टेट पास पारा शिक्षक आंदोलन करने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,983