परिजनों ने किया थाने का घेराव
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। रेल से कटकर नाबालिक ने आत्महत्या कर ली है। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदा था। पुलिस ने कहा चोरी का मोबाइल था। जिसके बाद वह डिप्रेशन में था और उसके बाद आत्महत्या कर लिया।
इधर, परिजनों ने थाने का घेराव किया। करीब पांच घंटे से लोग थाने का घेराव कर डटे रहे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले पर एसडीपीओ हरविंदर सिंह, सीओ सुरेश कुमार सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा पहुंचे हुए हैं।
परिजन आरोपियों पर प्राथमिकी व करवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जायेगा।