करंट लगने से हुई मौत
एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। चोरी की नियत से बंद घर में एक युवक घुस रहा था। इसी बीच करंट लगने से युवक की मौत हो गयी। घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के फागुडीह गांव की है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सरखेलडीह गांव के सफाउल मियां (30) के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि मंगलवार रात को युवक चोरी की नियत से फागुहीह गांव के दिलीप मंडल के बंद घर में छत के रास्ते से घुस रहा था। इसी बीच छत पर 11 हजार वोल्ट का तार की चपेट में आने से मौत हो गयी।
बुधवार को जब घर के मालिक ने घर खोला तो देखा कि छत पर 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में चपेट आने के बाद युवक का शव पड़ा हुआ है। इधर, घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचे कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।