Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी गांधीनगर में धूमधाम से मना शिक्षक सम्मान समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी गांधीनगर में धूमधाम से मना शिक्षक सम्मान समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों एवं छात्रों ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जहां छात्रों ने सामूहिक नृत्य, गीत, भाषण आदि से गुरुओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की वहीं शिक्षकों ने भी विभिन्न गीतों आदि के माध्यम से मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 

इस अवसर पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर छात्रों एवं शिक्षकों पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य एस के सिन्हा ने छात्रों एवं शिक्षकों से भारत की पुरातन संस्कृति और शिक्षा की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र की संवृद्धि के आधार होते हैं। 

देश के भविष्य के निमार्ता शिक्षक ही होते हैं। एक शिक्षक का कर्त्तव्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं होता है अपितु छात्रों में नैतिकता, राष्ट्रीयता, सदाचार आदि की भावना भरना भी होता है। 

मौके पर छात्रों के बीच विभिन्न प्रतिगिगिताओं का भी आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागियों को प्राचार्य ने पुरस्कृत भी किया। प्राचार्य श्री सिन्हा ने डी ए वी प्रबंध कर्त्री के प्रधान पद्मश्री पूनम सुरी के संदेश भी पढ़कर सुनाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,894