टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी सहित सभी सहायक प्राध्यापकों एवम शिक्षकेतर कर्मचारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर व सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं ने महाविद्यालय के सभी सदस्यों को तिलक वो पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इस पावन अवसर पर महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिकरण (कविता, भाषण, स्वागत गीत व अन्य) किया गया।
मौके पर डॉ संजीता कुमारी ने कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक शिक्षक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है और विद्यार्थी के अंधकारमय जीवन में ज्ञान का प्रकाश करता है।
मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने प्रशिक्षुओं को जीवन में ईमानदारी एवम कर्त्तव्यनिष्ठा से अपने कार्य को निर्वहन करने की महता को बताया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रसाद वो स्वाति कुमारी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं ने महाविद्यालय के सभी गुरुजनों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मौके पर महाविद्यालय के बीएड सत्र 22-24 के सभी प्रशिक्षु महाविद्यालय सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, नीरज कुमार, अनिल दास, चुन्नु कुमार एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी रोहित कुमार, सुचित कुमार, दीपक पांडेय, मुख्तार आलम अन्य उपस्थित रहे।