एक दूसरे के जीवन में गुरु-शिष्य का योगदान अहम : डॉ वंदना भट्टाचार्य
टीम एबीएन, रांची। आज बीआईटी लालपुर मेसरा के एनएसएस के तत्वावधान में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के गीत-संगीत भाषण का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस आयोजन में निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि गुरु और शिष्य दोनों एक दूसरे के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हम शिक्षक कभी-कभी अपने छात्रों से भी बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर लेते हैं।
हम आज इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों को आशीर्वाद देते हैं कि आप सभी अपने जीवन में उन बुलंदियों को छू लें, जब आपके शिक्षक अपने ज्ञान पर गर्व महसूस करने लगे और अपने शिष्यों पर अभिमान करे।
एनएसएस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को आज के इस दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि हम इस प्रकार के आयोजन कर अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं। साथ ही हम उन गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने कर्त्तव्य पालन के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं।
मौके पर डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ संजय कुमार, डॉ अमृता प्रियम, डॉ श्रावणी, डॉ शीबा मित्रा, श्री सिद्धि कांत, मनोज कुमार, शांतनु सिन्हा ने छात्रों के साथ मिलकर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन पर केक काटकर बच्चों के साथ खुशियां मनायी।
आज के इस पूरे कार्यक्रम में मंच संचालन निकिता ने किया। कार्यक्रम में आस्था प्रतिभा, आशीष कुमार, सेजल, तनीषा श्रीवास्तव, समृद्धि, कृष्णा, खुशी, कुमारी भावना, संपदा उपाध्याय ने बेहतरीन सहयोग किया।