- डुमरी उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर तीन बजे तक 58.92 फीसदी वोटिंग
टीम एबीएन, गिरिडीह। डुमरी उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 58.92 फीसदी वोटिंग हुई है। आपको बता दें कि शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। आपको बता दें कि वोटिंग को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
डुमरी के नक्सल प्रभावित बनपूरा में मतदाताओं की भीड़ अभी भी देखने को मिल रहा है। वहीं, नक्सल प्रभावित जोभी में मतदान के लिए खड़ी महिलाएं व सुरक्षा में जवान तैनात है। झारखंड के डुमरी में दोपहर एक बजे तक 43.55 फीसदी मतदान हुआ है।
बारिश के बाद भी लोगों वोट देने पहुंच रहे हैं। जिसमें से नावाडीह प्रखंड मे दोपहर एक बजे 47 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि ऊपरघाट के गोनियाटो स्थित मतदान केंद्र संख्या 214-215 में दोपहर एक बजे तक 45 फीसदी मतदान हुआ।
वहीं, मतदान केंद्र संख्या 216 में अधिकतम 60 फीसदी मतदान हुआ। जबकि न्यूनतम मतदान केंद्र संख्या बुडगड्डा के 218 में 33 फीसदी मतदान हुआ है। बोकारो के नर्रा स्कूल में बारिश के बाद वोट देने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं हैं। वोट देने के लिए कतार में लगी हैं।