Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 295
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची विवि : स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में में मना संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची विवि : स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में में मना संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में आज दिनांक 05.09.2023 को शिक्षक दिवस के साथ संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संकाय प्रमुख एवं संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो अर्चना कुमारी दुबे ने किया। 

दोनों ही विषयों पर सारगर्भित  शब्दों में अपनी ज्ञान रूपी किरणों को आशीर्वाद स्वरुप छात्रों को दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत पढ़ने वाला विद्यार्थी कभी भी बेरोजगार नहीं रह सकता है।

कार्यक्रम में विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉ मधुलिका वर्मा,  डॉ उषा टोप्पो, डॉ श्रीप्रकाश सिंह, डॉ भारती द्विवेदी उपस्थित रहे और शिक्षक दिवस पर छात्रों का आशीर्वाद प्रदान किये।

 छात्रों ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मौके पर ज्योतिष विभाग के प्राध्यापक डॉ घोषाल, डॉ धीरेंद्र शास्त्री तथा  शोधार्थी जगन्मय, कोयल, मुरिया आदि भी उपस्थित रहें। मंच का संचालन धर्मवीर आर्य ने किया।

विज्ञापन