Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लायंस क्लब ने कई स्कूलों में मनाया शिक्षक दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लायंस क्लब ने कई स्कूलों में मनाया शिक्षक दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची कैपिटल ने शैक्षणिक संस्थान सेंट गेब्रियल एंड मोनिका स्कूल, एदलहातु कॉलोनी एदलहातु रांची में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। 

विद्यालय में शिक्षक दिवस के आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य सुषमा केरकेट्टा, लायंस क्लब के अध्यक्ष सैलेश अग्रवाल, सचिव आस्था किरण कोषाध्यक्ष अमित शर्मा सह सचिव मनोज मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक संजीत कुमार ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में महान शिक्षाविद देश के प्रथम उपाराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना की गयी। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब द्वारा समस्त विद्यालय शिक्षक को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के बीच माचिस की एक तिल्ली से मोमबती जलाकर बुझाना प्रतियोगिता कराया गया। प्रतियोगिता की विजेता संध्या शर्मा ने 17 बार मोमबती जलाकर बुझाया।

क्लब के अध्यक्ष सैलेश अग्रवाल ने कहा की शिक्षक हमारे जीवन से स्तंभ होते हैं। वह अपना समय देकर हमारे जीवन को संवारते हैं और आगे बढ़ाते हैं। शिक्षक न सिर्फ हमें शिक्षा देते हैं; बल्कि वह हमेशा हमें अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करते रहते हैं।

जीवन में शिक्षक ही व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचाता है. एक शिक्षक ही आशीर्वाद से ही हम अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ते हैं। उपरोक्त जानकारी क्लब की मीडिया प्रभारी राधा ड्रोलिया ने दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने मेविद्यालय की प्राचार्य सुषमा केरकेट्टा, लायंस क्लब के अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, सचिव आस्था किरण कोषाध्यक्ष अमित शर्मा सह सचिव मनोज मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक संजीत कुमार, संगीता शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,813