टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी महोत्सव श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में दिनांक 6 सितंबर 2023 दिन बुधवार को लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा।
कार्यक्रम इस प्रकार है :
- श्रृंगार दर्शन रात्रि 7.30बजे से।
- कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति रात्रि 8.00 बजे
- बालगोपाल प्रतियोगिता (छ: माह से छ:वर्ष तक) रात्रि 8.30 बजे से
- भजन संध्या रात्रि 9.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक।
- आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा।