पुलिस को थी लंबे समय से तलाश
टीम एबीएन, पलामू। झारखंड के पलामू जिले में बीते रविवार को 2 नक्सलियों को 5 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के छत्तरपुर इलाके से इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
छतरपुर के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि इलाके में रंगदारी वसूलने के बाद जब दोनों नक्सली अपने स्वयंभू कमांडर नीतीश यादव को पांच लाख रुपये पहुंचाने जा रहे थे तभी उन्हें पकड़ा गया।
राज्य सरकार ने कुख्यात नक्सली नीतीश पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। श्री कुमार ने बताया- गिरफ्तार माओवादियों से पूछताछ की जा रही है और उनसे मिली जानकारी के आधार पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।