Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में कैलाश राय के भैया बहनों का शानदार प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में कैलाश राय के भैया बहनों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया के भैया  बहन विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दिनांक 3.9.2023 को चतरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जोरी में भाग लेने के लिए गये थे। 

यहां पर विज्ञान, वैदिक गणित और संगणक विषय पर क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित थी। हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और चतरा जिले की चयनित टीमों के बीच कांटे का संघर्ष था। इसमें कैलाश राय के भैया बहनों ने विज्ञान  प्रश्नमंच  के तरुण वर्ग, बाल वर्ग और शिशु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। 

वहीं वैदिक गणित में तरुण वर्ग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि शिशु और किशोर वर्ग द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं संगणक में शिशु वर्ग के भैया-बहन तृतीय स्थान पर रहे। आज सभी विजित भैया बहनों को वंदना स्थल पर मेडल वह प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। 

साथ ही प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें मनोयोग से लगने के लिए प्रेरित किया गया। भैया बहनों को संबोधित करते हुए प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि हमारे भैया बहनों के अथक प्रयास का परिणाम साक्षात दिख रहा है। 

साथ ही जिन आचार्य बंधुओं ने इनके पीछे कठिन परिश्रम किया है, उनके परिश्रम स्पष्ट झलकने लगा है। वह दिन दूर नहीं जब हमारे यह भैया वहन आगे भी परचम लहरायेंगे। 

जीतने वाली सभी टीमों को विद्यालय समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, सचिव अनुराग सिंह, कोषाध्यक्ष नवल कुमार एवं पूरी समिति के सदस्यों ने बधाई दी है और आगे भी विजयी होने का आशीर्वाद दिया है। 

मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य जी वह दीदी जी ने भैया बहनों के सदैव आगे  बढ़ते रहने की शुभेच्छा प्रकट की है। प्रथम और द्वितीय  प्राप्त करने वाले भैया बहन अब प्रांतीय प्रश्नमंच मे भाग लेने हेतु बोकारो जायेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,673