Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड वैश्य समाज कोडरमा के जिलाध्यक्ष बने प्रदीप कुमार सुमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड वैश्य समाज कोडरमा के जिलाध्यक्ष बने प्रदीप कुमार सुमन
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड वैश्य समाज के द्वारा कोडरमा जिला का अध्यक्ष प्रदीप कुमार सुमन को बनाया गया। इसकी घोषणा झारखंड के राजधानी रांची में झारखंड वैश्य समाज केंद्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद व झारखंड वैश्य समाज के मुख्य संस्थापक राजीव जायसवाल ने नियुक्ति पत्र देकर किया। 

प्रदीप कुमार सुमन ने इस पद को स्वीकार करते हुए बोला कि जो यह पदभार व सम्मान मिला  है यह कोडरमा जिला वासियों के लिए गर्व की बात है और कोडरमा जिला में हम वैश्य समाज को मजबूत करेंगे साथ ही जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी का भी विस्तार करेंगे। 

उन्होंने कहा कि यह कार्यभार जो मुझे मिला है उसे मैं बखूबी निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करुंगा साथ ही सभी के दुख सुख में संगठन के साथ शामिल रहूंगा। 

नियुक्ति पत्र मिलने की खबर पाकर संतोष कुमार रंजन,  शंकर मोदी, चंदन मोदी, पूर्व डीडीसी नारायण मोदी, पूर्व जिला न्यायाधीश अर्जुन मोदी, डाक्टर जेपीएन बरनवाल, सेवा निवृत शिक्षक  बलदेव मोदी, सुषमा सुमन, विनीत कुमार मोदी, प्रिंस कुमार, कुलदीप मोदी, राघव मोदी, सोनू मोदी विजय मोदी, सुभाष प्रसाद बरनवाल, विनीत कुमार, महेश मोदी, राजू मोदी, दिलीप मोदी, सुदर्शन मोदी, सुखदेव मोदी, राहुल मोदी सभी समाज के वरिष्ठ लोग लोगों ने बधाई दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,952