Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ट्यूशन बताकर नहाने पहुंच गये कांके के छात्र, डूबकर मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ट्यूशन बताकर नहाने पहुंच गये कांके के छात्र, डूबकर मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। कांके के मनातू में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के समीप पत्थर खदान में नहाने के दौरान मोंटफोर्ट स्कूल के नौवीं कक्षा का छात्र आकाश तिर्की उर्फ चिंटू डूब गया। जबकि उसके दो साथी बच गये। देर रात तक आकाश को नहीं निकाला जा सका था। 

जानकारी के अनुसार, आकाश दो दोस्तों अर्पण मिंज और वैभव टोप्पो के साथ स्कूटी से गांधीनगर में ट्यूशन जाने की बात कह घर से निकला था। शाम पांच बजे तीनों खदान में नहाने चले गये। नहाने के क्रम में तीनों डूबने लगे। किसी तरह अर्पण और वैभव बच निकले पर आकाश गहरे पानी में डूब गया। 

अर्पण और वैभव ने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने आकाश को खोजने का प्रयास किया, पर अंधेरे के चलते सफलता नहीं मिली। 

इसके बाद एनडीआरएफ को सूचना दी गयी, पर देर रात तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची थी। मूल रूप से लोहरदगा के कुड़ू का आकाश कांके की जयपुर पंचायत के कोंगे गांव में रहता था। उसके पिता राजकुमार तिर्की सेना में जवान हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,625