टीम एबीएन, रांची। आदिवासी लोहरा समाज की बैठक ओरमांझी में प्रखंड समिति अध्यक्ष महेश लोहरा की अध्यक्षता में हुई। 10 सितंबर को पुराने विधानसभा भवन में लोहरा जाति की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। इसमें रांची, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, लातेहार व रामगढ़ जिला के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
झारखंड प्रदेश के महासचिव प्रीतम सांड लोहरा ने कहा कि ओरमांझी प्रखंड में लोहार को उपायुक्त से अनुमति लेकर ही जमीन बेचनी है। बैठक में पनेलाल लोहरा, मुनू लोहरा, सुरेंद्र लोहरा, संदीप लोहरा, श्याम लोहरा, सूरज लोहरा आदि थे।