Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेमंत सरकार से राज्य को हो रहा बड़ा नुकसान : अर्जुन मुंडा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हेमंत सरकार से राज्य को हो रहा बड़ा नुकसान : अर्जुन मुंडा
विज्ञापन
  • अर्जुन मुंडा ने झारखंड सरकार पर बोला हमला

टीम एबीएन, गिरिडीह। झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बीते शनिवार को डुमरी विधानसभा उपचुनाव में एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में निमियाघाट, ठाकुर चक और रोशना टुंडा ठाकुरबाड़ी में पंचायत के लोगों के साथ जन सम्पर्क किया। मुंडा ने आज प्रचार अभियान में अनेक स्थानों पर जनता को संबोधित किया। इसके अलावा शाम को उन्होंने ईसरी में एक प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया।

श्री मुंडा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही है उससे राज्य को बड़ा नुकसान हो रहा है। इस सरकार से जनता को सतर्क और सावधान रहते हुए उपचुनाव में निर्णय लेने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव एक विधानसभा को प्रभावित नही करेगा बल्कि देश और प्रदेश की दिशा और दशा तय करेगा। इसलिए डुमरी से एक नया संदेश देने की जरूरत है, जिसके लिए जनता तैयार दिख रही है। 

उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध पर नियंत्रण नहीं, रोज भ्रष्टाचार के नये- नये मामले उजागर हो रहे। ऐसे में राज्य का भविष्य अंधकारमय में दिख रहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया जो राज्यहित में हो। 

श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार झारखंड के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को तैयार है, लेकिन राज्य सरकार अवसर का लाभ लेने में विफल साबित हुई।

उन्होंने कहा कि प्रगति के लिए दूरगामी ठोस नीति बनाने और लागू करने की जरूरत है, लेकिन राज्य सरकार ने ऐसी कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निजी स्वार्थ में डूबी है। जन भावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है। अलग राज्य के सपनों को चूर कर दिया है। 

यह सरकार केंद्रीय योजनाओं को लागू करने में विफल साबित हुई है जिसके परिणाम स्वरूप लगातार झारखंड प्रगति के पथ पर पिछड़ रहा है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ कार्य कर रही। 

केंद्र की योजनाओं में युवा, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अगड़ा सभी वर्ग समाज की चिंता है। आगे बढ़ाने की सोच है, नीतियां हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत का गौरव विश्व में बढ़ा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,533