Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डुमरी का दांव : रोड शो में अंतिम दिन सीएम हेमंत सोरेन ने झोंकी ताकत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डुमरी का दांव : रोड शो में अंतिम दिन सीएम  हेमंत सोरेन ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

टीम एबीएन, गिरिडीह। इण्डिया प्रत्याशी बेबी देवी की जीत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन ताकत झोंक दी। रविवार को सीएम ने डुमरी में रोड शो किया। इनके साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री हफीजुल अंसारी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री आलमगीर आलम भी थे। 

यह शो झारखंड कॉमर्स कॉलेज से शुरू हुआ जो चिरैया मोड़ से कुलगो, कुलगो से सीमराडीह मोड़, डुमरी बाजार, इसरी बाजार, रांगामाटी होते हुए निमियाघाट तक पहुंचा। यहां से सीएम हेमंत सोरेन वापस झारखंड कॉमर्स कॉलेज पहुंचे। 

इस रोड शो के दौरान काले रंग के ओपेन थार पर मुख्यमंत्री सवार थे। इस थार पर मुख्यमंत्री के अलावा हफीजुल अंसारी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री आलमगीर आलम सवार थे। इसी वाहन के अगले सीट पर इण्डिया प्रत्याशी बेबी देवी बैठी थी। 

इस शो के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते दिखे। कहीं कहीं सीएम मुस्कराते हुए हाथ हिलाते दिखे। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के इस रोड शो में सैकड़ों की संख्या में बाइक पर सवार होकर लोग भी पहुंचे। 

इस दौरान कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय, विधायक सुदिव्य कुमार, जयमंगल सिंह, पूर्व विधायक जेपी वर्मा, जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस नेता सतीश केडिया, राजू महतो समेत झामुमो, कांग्रेस, भाकपा माले के कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,900