टीम एबीएन, रांची। आज झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष रंजन कुमार के अध्यक्षता में रांची जिला एवं रांची महानगर की समीक्षा बैठक राजद प्रदेश कार्यालय रांची में किया गया।
बैठक में रांची जिला अध्यक्ष गुलजार एवं महानगर अध्यक्ष राजेश ने अपने संगठन पर विस्तार से बातों को रखा। युवा राजद अध्यक्ष रंजन के बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक रूप से रांची जिला एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है, सभी को मिलकर और मजबूत बनाने की जरूरत है।
साथ ही रंजन कुमार ने रांची जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द पूरे कमेटी का गठन कर सूची उपलब्ध कराने का काम करें साथ ही जिले में निवास करने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जो पदाधिकारी जिस वार्ड, प्रखंड एवं पंचायत में रहते है वो उस क्षेत्र से पांच-पांच लोगों को जिला एवं महानगर संगठन में जोड़कर जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष को कमिटी विस्तार करने में सहयोग करने का काम करें ताकि जिला और महानगर संगठन को धारदार बनाया जाये।
आज की बैठक में युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत अंसारी, जफीर खान, डॉ अविनाश, गायत्री देवी, महासचिव मंतोष यादव, क्षितिज मिश्रा, उज्जवल सिंह, विक्की यादव, श्रीराम सिंह, सचिव अजय यादव, संतोष राम, प्रशांत कुमार, लालबाबू राजा, रांची जिला अध्यक्ष गुलजार अंसारी, रांची महानगर अध्यक्ष राजेश यादव, सलीम जावेद, दीपक कुमार, सुनील यादव, तौफीक अंसारी, सिद्धांत कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज की बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत अंसारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष डॉ अविनाश ने किया। उक्त जानकारी मंतोष यादव महासचिव सह प्रवक्ता युवा राजद झारखंड प्रदेश ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।