टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) के द्वारा सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान: वर्ष - 2023 के सातवें चरण का आयोजन कर्रा (खूंटी) के ग्राम - पोड़ा एवं ग्राम - लुद्रू में किया गया। कार्यक्रम में आम, अमरूद, मोहगनी, गुलमोहर, करंज, महुआ, कुसुम इत्यादि के 340 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम - पोड़ा स्थित लिट्ल स्टेप्स प्री स्कूल परिसर से किया गया। विधिवत आरती-पूजन के बाद स्कूल परिसर में समूह सदस्यों द्वारा 30 पौधों का रोपण किया गया।
उसके बाद स्थानीय लुद्रू ग्राम में ग्राम देवी के मन्दिर में पूजन कर दीप-दान किया गया। उसके बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच 310 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मिरले, बिरटोली, बुड़का, जोने, कोसांबी, मेहा, लुद्रू इत्यादि गांवों से सैकड़ों लोग शामिल हुए।
सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हो कि आज के कार्यक्रम के पूर्व शाखा द्वारा ग्राम - गंगड़ा (जिला गुमला), ग्राम - जुरकेला (जिला सिमडेगा), ग्राम - कोइन्जारा (जिला - गुमला), ग्राम - गुडू (जिला - रांची), ग्राम - भरनो (जिला - गुमला) एवं ग्राम - राजाडेरा (रांची) में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा चुका है जिसमे 2400 से अधिक पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया है। कार्यक्रम में कर्रा से मानन्द सिंह, दीपक सिंह, दलभंजन सिंह, बोधेन्दर सिंह एवं कृष्णा साहू का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची के ओर से विभूति शंकर सहाय, राधेशयम सिंह, अभय सहाय, आनंद सिंह, नवीन कुमार, उमा शंकर मिश्रा, आदित्य नाथ शाहदेव, अरुण सिंह, नवल किशोर सिंह, अजीत बक्सराय, समरेन्द्र सिंह, उदय नारायण पाण्डेय, रमेश पांडेय, नीतीश कुमार सिंह, तुषार गौतम के साथ लगभग 40 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।