Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झुमरीतिलैया नगर परिषद से कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झुमरीतिलैया नगर परिषद से कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। कांग्रेस नेता सईद नसीम ने नगर प्रशाशक को पत्र लिखकर नगर परिषद झुमरीतिलैया के सभी वार्डो में मक्खी और मच्छरों के प्रकोप से आमजनो को निजात दिलाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करने की मांग की। सईद नसीम ने पत्र में बताया कि वर्तमान में मच्छरों के काटने से डेंगू बहुत तेजी से फैल रहा है। 

मौसम में परिवर्तन के चलते इन दिनों में संक्रामक रोगों की दस्तक को लेकर आशंका जताते हुए बताया कि ऐसे समय सावधानी व बचाव बेहद आवश्यक है। मच्छरों और मख्खियों की बढ़ती संख्या के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका है। 

उन्होंने बीमारियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए जल्द नगर में कीटनाशक दवा छिड़काव कराने की मांग करते हुवे कहा कि नगर परिषद के सभी वार्डों की गलियों में गंदगी, नाली जलजमाव आदि स्थानों पर मुख्य रूप से दवा का छिड़काव करवाये जाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,351