टीम एबीएन, कोडरमा। उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय पदाधिकारी की बैठक छतरिया धर्मशाला कोडरमा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह नेगी ने की जबकि संचालन राजेंद्र सिंह ने किया।
बैठक में यह तय हुआ कि प्रत्येक माह में केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक की जायेगी। जिसमें सभी जोन में होने वाले कार्यों की समीक्षा हो सकेगी और किसी जोन में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वहां केंद्रीय पदाधिकारी जाकर उस समस्या का निराकरण करेंगे।
यह भी तय हुआ कि आगामी 10 सितंबर दिन रविवार को प्रातः 10 बजे क्षत्रिय धर्मशाला कोडरमा में एक बैठक रखी गयी है, जिसमें सभी जोन के अध्यक्ष और केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी का उपस्थित रहना अनिवार्य है। उस बैठक में समाज के हित से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिये जाने हैं।
यह कहा गया कि समाज की बेहतरी के लिए नवयुवकों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा। यह भी चर्चा हुई की क्षत्रिय धर्मशाला के ऊपरी तल्ला का निर्माण और मेंटेनेंस कार्य भी किया जाना है, जिसकी रूपरेखा आगामी 10 सितंबर को होने वाली बैठक में तय की जायेगी।
बैठक में महासंघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, रामचंद्र सिंह, नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, महेश सिंह, विजय सिंह, सत्यनारायण सिंह, हरदेव सिंह, महादेव सिंह, जय नारायण सिंह, दिनेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।