Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरजा टोली फुटबॉल ग्राउंड में इंडियन ओवरसीज बैंक की मदद से स्तंभ संस्था ने लगाया ड्राइव मेला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरजा टोली फुटबॉल ग्राउंड में इंडियन ओवरसीज बैंक की मदद से स्तंभ संस्था ने लगाया ड्राइव मेला
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 3 सितंबर 2023 को स्तंभ संस्था ने गिरजा टोली फुटबॉल ग्राउंड में इंडियन ओवरसीज बैंक की मदद से एक दिवसीय मेगा ड्राइव मेला लगाया, जिसका उद्देश्य लोगों में बैंकिंग के प्रति जागरूकता एवं उन लोगों का खाता खोलना था। 

कैंप में गिरजा टोली ग्राउंड के आसपास के बस्ती के लोगों ने आकर बैंकिंग के बारे में समझा और जाना एवं अपना खाता खुलवाया, खाता खुलवाने में पुरुष, महिलाएं एवं उनके बच्चों ने बढ़-चढ़कर इस मेगा ड्राइव मेला का लाभ उठाया एवं अपना खाता खुलवाया।

कार्यक्रम में स्तंभ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सचिव कुनाल शर्मा, इंडियन ओवरसीज बैंक हिनू शाखा के प्रबंधक संजय कुमार, अंकिता दीक्षित, विजय राज, ओलिवर मानकी, राकेश शरन, हरे कृष्ण पाठक एवं आसपास के ग्रामीण लोगों ने कार्यक्रम को सफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,975