Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

डुमरी उपचुनाव : प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते कोई दल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
डुमरी उपचुनाव : प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते कोई दल
विज्ञापन
  • डुमरी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज करेंगे रोड शो, तैयारी पूरी

टीम एबीएन, रांची। डुमरी में प्रचार अभियान के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी को साथ लेकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रोड शो करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सीएम एक ओपन रूफ वाहन से पूरे क्षेत्र में रोड शो करते हुए गुजरेंगे। उनके साथ सहयोगी मंत्री व अन्य नेता भी रहेंगे।

सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

इधर सीएम के रोड शो को देखते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। जगह जगह जवानों की तैनाती की गयी। वहीं आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो इसके लिए प्रशासन ने वीडियोग्राफी की व्यवस्था की है।

डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे प्रत्याशी

बता दें कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार 5 सितंबर को होना है। ऐसे में प्रचार को शोर रविवार को थम जायेगा। इसके बाद उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन करेंगे और अपने समर्थन में लोगों से मतदान की अपील करेंगे। उपचुनाव के परिणाम 8 सितंबर को आयेंगे।

विज्ञापन