एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिले के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन पहाड़ मुख्य मार्ग के चतरा पुल समीप पुलिस ने रविवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार युवक की हत्या धारदार हथियार से की गयी है। बताया जाता है कि घटना रात करीब 12 बजे की है।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, थाना प्रभारी निरंजन कच्छप अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।