टीम एबीएन, धनबाद। असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में इलाज के नाम पर व्यापार हो रहा है। ये आरोप एक मरीज की मौत पर परिजनों ने लगाया है। घटना शनिवार रात की है।
दरअसल, गुलजार बाग के रहने वाले मोहम्मद सरफराज की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जिसके बाद उनके परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा।
हंगामा के बाद घटना स्थल पर सदर थाने की पुलिस पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।