Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खुखड़ी बना जी का जंजाल, जानें कैसे...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खुखड़ी बना जी का जंजाल, जानें कैसे...
विज्ञापन
  • पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसांढ़ में खुखड़ी लेने गये युवक पर भालू ने किया हमला

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसाढ़ वन क्षेत्र में चेतमा जंगल में उसी गांव के दीपक कोरवा पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। दीपक दोपहर में चेतमा बथान पाट जंगल में खुखड़ी चुनने गया था। इसी दौरान जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। दीपक कोरवा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बारेसाढ़ के वनपाल परमजीत तिवारी व अरुण कुमार ने उसे गारू रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। रेंजर तरुण कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रिजर्व वन क्षेत्र में जाने से बचें। इन दिनों यहां जंगली जानवरों की संख्या काफी बढ़ गयी है।

विज्ञापन